Sat. Aug 1st, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा नगर कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा के नगर महामंत्री वैभव पांडेय ने क्षेत्र की जर्जर सड़कों को लेकर प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि खराब सड़कें केवल विकास का मुद्दा नहीं, बल्कि आम जनता की सुरक्षा और उनके मूल अधिकारों से जुड़ा विषय हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लंबे समय से इस मुद्दे को लगातार उठा रही है और सड़क निर्माण पूरा होने तक जनता के हितों की लड़ाई जारी रखेगी।
वैभव पांडेय ने कहा कि कांग्रेस की मांग है कि प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण और बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने स्वीकार किया कि मानसून के चलते निर्माण कार्य प्रभावित होना स्वाभाविक है, लेकिन मौसम सामान्य होते ही प्रशासन को अपने पूर्व में किए गए वादे के अनुसार बिना किसी अनावश्यक देरी के सड़क निर्माण कार्य शुरू करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है और निर्माण कार्य पूरा होने तक प्रशासन से जवाबदेही मांगती रहेगी। उनके अनुसार जनता को अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि धरातल पर विकास कार्य दिखाई देने चाहिए।
वैभव पांडेय ने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनहित के मुद्दों पर मुखर रही है और भविष्य में भी जनता की आवाज़ पूरी मजबूती से उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का दबाव, भय या राजनीतिक दमन कांग्रेस के लोकतांत्रिक संघर्ष को कमजोर नहीं कर सकता और पार्टी शांतिपूर्ण व लोकतांत्रिक तरीके से जनता के अधिकारों की लड़ाई आगे भी जारी रखेगी।


You missed