जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
दशवर्ष सहस्त्रं तु निराहारो दशाननः ।
पूर्ण वर्षसहस्त्रे तु शिरश्चाग्नौ जुहाव सः ।।
एवं वर्ष सहस्त्राणी नव तस्याति चक्रभुः ।
शिरांसि नवचाप्यस्य प्रविष्टानि हुताशनम् ।।
अथ वर्ष सहस्त्रे तु दशमे दशमं शिरः ।
छेत्तु कामे दशग्रीवे प्राप्तस्तत्र पितामहः ।।

आचार्य मुकेश जोशी (शास्त्री) के अनुसार आप का आज का राशिफल
28 JULY 2026 Aaj Ka Panchan JULY 28, 2026
आषाढ़ शुक्ल पक्ष चतुर्दशी, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, आषाढ़ |
आज चतुर्दशी तिथि 06:19 PM तक उपरांत पूर्णिमा | नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा 01:11 PM तक उपरांत उत्तराषाढ़ा | विष्कुम्भ योग 11:33 PM तक, उसके बाद प्रीति योग | करण वणिज 06:19 PM तक, बाद विष्टि | आज राहु काल का समय 03:50 PM – 05:28 PM है | आज 07:49 PM तक चन्द्रमा धनु उपरांत मकर राशि पर संचार करेगा |
जानिए 12 राशियों में कैसा रहेगा आपका आज
मेष राशि (Aries Horoscope) संचार कुशलता आपकी विशेषता है,आप किसी दोस्त या करीबी से आज कोई ऐसी बात बांटना चाहेंगे जो आप काफी लम्बे समय से सोच रहे हैं ǀ आज अपने गुस्से और निराशा को बाहर निकलने दें ǀ बात करते हुए कोई समाधान भी मिल सकता है ,लेकिन बातें दिल खोलकर करें ǀ दिन के अंत में कोई चोंकाने वाली खबर मिल सकती है ǀ
वृष राशि (Taurus Horoscope) आज आपको यह अनुभव करने की जरुरत है कि अतीत से चिपके रहने से आपको कोई लाभ होने वाला नहीं है ǀ आपको अपने अतीत से सीखना जरुर है ,परन्तु उसे पकड़े रहने से बात नही बनेगी ǀअगर आप आज यह समझ पाने में कामयाब हो जाते हैं तो पिछले कुछ समय से आपके जीवन में चली आ रही बड़ी समस्याओं को सुलझाने की दिशा में यह एक बड़ा कदम होगा ǀ
मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) इस बात के लिए अधिक सोच विचार ना करें कि अप्रत्याशित घटनाएँ क्यों हो रही हैं या बहुत देर क्यों हो रही है ? ये आपके भले के लिए भी हो सकता है जिसके फायदे अभी आपको दिखाई नही दे रहे हैं ǀ अपनी बेहतरीन परफॉरमेंस देने के लिए कुछ नया प्रयोग करें ǀ इससे आपको भी अपने रोजमर्रा के नियमित कार्यक्रम से थोड़ी राहत मिलेगी ǀ
कर्क राशि (Cancer Horoscope ) आज ग्रहों की दशा आपको शांत तरीके से अपने बारे में सोचने का मौका देगी ǀआपने पिछले समय में कई मौकों पर काफी कठोर ढंग से अपनी प्रतिक्रिया दी है लेकिन अब आप मानसिक रूप से काफी शांत स्थिति में हैं ǀसुलह करने और सम्बन्ध सुधरने के लिए बहुत अच्छा समय हैǀख़ुशी पाने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि खुद को भी और दूसरों को भी एक दूसरा मौका जरुर दें ǀ
सिंह राशि ( Leo Horoscope) आज आप अनुभव करेंगे कि आप सामान्य से कुछ अधिक बोल रहे हैं ǀ आप पिछले कुछ समय से चालाकी भरा व्यवहार कर रहे हैं लेकिन आज आप इससे खुद ही परेशानी अनुभव करेंगे ǀ आज आप वह सच्चाई नही उगलना चाहते जो शायद कईयों को अच्छी नही लगेगी ǀ आज के लिए किसी एकान्त कार्यकलाप की योजना बनाएं ,क्योंकि आज आप शायद दूसरों को अच्छा लगने वाला व्यवहार ना कर पायें ǀ
कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) आपको कुछ घटनाओं की तह तक जाना पड़ेगा ǀवर्तमान की कुछ घटनाओं के लिए वही पुराने कारण जिम्मेदार हैं ǀ इससे आपकी इज्जत को काफी ठेस पहुंची है ǀ आपको काफी आरक्षित और सावधान रहने की जरूरत है क्योकि कुछ लोग आपके रास्ते में बाधा बनने की कोशिश कर सकते हैं ǀ
तुला राशि ( Libra Horoscope ) आज सब कुछ आपके मनचाहे तरीके से होगा और आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी ǀ आप पुराने नुक्सान की भरपाई भी कर लेंगे ǀ इसके परिणामस्वरूप आप अपनी संभावनाओं के प्रति अधिक आशावादी भी हो सकते हैं ,किसी भी अवसर के बारे में गहरे से सोचे बिना जोखिम ना उठायें ǀ असावधान रहेंगे तो किसी से मुठभेड़ हो सकती है ǀ
वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) अगर कुछ लोग आपको नहीं समझ पा रहें हैं तो उन्हें अपना हरेक काम समझाने में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद ना करें ǀ वे कभी नही मानेंगे ǀ आप काफी व्यस्त रहेंगे लेकिन आपको आने वाली जरूरतों के कारण पहले वाली योजनाओं में भी कुछ बदलाव करने पड सकते हैं ǀ स्थिति की मांग के अनुसार कार्य करें ǀ
धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) आपके परिवारवालों को नजदीकी संबंधियों से होने वाली परेशानी के कारण आपको भी प्रतिबंधों का सामना करना होगा ǀ ये लम्बे समय तक नही रहेंगे लेकिन आपको काफी प्रभावित करेंगे,इसीलिए इनके प्रभाव से बचने की कोशिश करें ǀ आज आप कोई घरेलू उपयोग का उपकरण खरीदेंगे ,या घर की नियमित साफ़-सफाई के चलते कम उपयोगी सामान को बेच देंगें ǀ
मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) आज के दिन आपसे बहुत सारी अपेक्षाएं रहेंगी ǀ आप अपने वर्त्तमान घर या नौकरी में बदलाव का फैसला ले सकते हैं ǀ कशमकश में न रहें , बदलाव होना अच्छा ही रहेगा ǀ आपको किसी ऐसे आदमी से बात करके अप्रत्याशित सहायता मिल सकती है जो चुपचाप आपकी भलाई चाहता रहा है ǀ
कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) आज अपना और आपनी सेहत का ध्यान रखना ना भूलें ǀआज स्वास्थ्य सम्बन्धी किसी समस्या की आशंका बन सकती है ǀबहुत ठंडा भोजन खाने से बचें ǀअगर पहले से ही कोई स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे है तो और अधिक ध्यान रखें ǀवित्तीय दृष्टि से ना फायदा ना नुकसान वाली स्थिति रहेगी हालाँकि आज कोई बड़ा निवेश ना करना ही ठीक रहेगा ǀ
मीन राशि ( Pisces Horoscope) आज आपसे अत्यधिक काम की अपेक्षा की जायेगी ,आप कुछ भी किस्मत के भरोसे या कोई छोटा सा भी काम किसी और के भरोसे नही छोड़ सकते ǀ हालाँकि दिन के अंत में कोई बहुत अच्छी खबर मिलेगी जो आपके प्रयासों की सफलता से सम्बंधित होगीǀ
आचार्य:-मुकेश जोशी (शास्त्री)
फोंन नम्बर:-9410918164