Wed. Jul 29th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

दशवर्ष सहस्त्रं तु निराहारो दशाननः ।
पूर्ण वर्षसहस्त्रे तु शिरश्चाग्नौ जुहाव सः ।।
एवं वर्ष सहस्त्राणी नव तस्याति चक्रभुः ।
शिरांसि नवचाप्यस्य प्रविष्टानि हुताशनम् ।।
अथ वर्ष सहस्त्रे तु दशमे दशमं शिरः ।
छेत्तु कामे दशग्रीवे प्राप्तस्तत्र पितामहः ।।


आचार्य मुकेश जोशी (शास्त्री) के अनुसार आप का आज का राशिफल

29 JULY 2026 Aaj Ka Panchan JULY 29, 2026

आषाढ़ शुक्ल पक्ष पूर्णिमा, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, आषाढ़ |आज है सत्य व्रत, पूर्णिमा व्रत, पूर्णिमा, गुरु पूर्णिमा, सत्य व्रत and व्यास पूजा|

आज पूर्णिमा तिथि 08:05 PM तक उपरांत प्रतिपदा | नक्षत्र उत्तराषाढ़ा 03:37 PM तक उपरांत श्रवण | प्रीति योग 11:57 PM तक, उसके बाद आयुष्मान योग | करण विष्टि 07:15 AM तक, बाद बव 08:05 PM तक, बाद बालव | आज राहु काल का समय 12:33 PM – 02:11 PM है | आज चन्द्रमा मकर राशि पर संचार करेगा |

जानिए 12 राशियों में कैसा रहेगा आपका आज

मेष राशि (Aries Horoscope) आज अपमनी दार्शनिकताओं तथा विचारों को किसी के साथ बाँट लेने का मौका देखें ,आपकी मुलाकात एक बेहतरीन व्यक्ति से हो सकती है ǀ इससे एक ख़ूबसूरत दोस्ती या अच्छी साझेदारी भी जन्म ले सकती है ǀ थोड़े से ध्यान से देखने से,आप अपने आसपास से बहुत सारी चीजें सीख पायेंगेऔर यह ज्ञान आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा ǀआप किसी ऐसे व्यक्ति से भी मिल पायेंगे जिसके विचार आपसे मिलते हों ǀ

वृष राशि (Taurus Horoscope) जब भी कोई फैसला लेना होता है,आप दिल और दिमाग के बीच उलझ जाते हैं ǀयही उलझान है,अपने मन की आवाज सुनें ,इससे आप सही फैसले ले पायेंगे ǀआपके परिजनों और करीबियों को आपके साथ की जरुरत है ǀउनके साथ अच्छा समय बिताएं ǀ यात्रा की योजना बनाने के लिए अच्छा समय है ǀअगले सप्ताह यात्रा कर सकते हैं ǀ

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) आज आप किसी बड़े सम्मेलन या सेमिनार की मेजबानी कर सकते हैं लेकिन आपके मनचाहे समय पर स्थान की उपलब्धता के कारण हुई हल्की सी ग़लतफ़हमी से आपको शर्मिंदगी महसूस होगी और आपको कार्यक्रम रद्द करना पड़ सकता है ǀ आपको ऐसे समय में शांति बनाये रखनी होगी और सकारात्मक कोशिशें करते रहनी होंगी ǀ

कर्क राशि (Cancer Horoscope )  आपकी निजी और व्यवसायिक जिन्दगी के बीच एक असंतुलन है ǀइसे दूर करने का एक ही तरीका है कि आप अपने प्रतिदिन के काम की योजना बनाएं,जो हर दिन की जरुरत के हिसाब से अलग हो ǀ चिंता ना करें,आपके परिजन हाल-फिलहाल आपके उनके प्रति कम ध्यान के बावजूद आपके समर्पण को पहचान पाएंगे ǀ

सिंह राशि ( Leo Horoscope) आपका सकारात्मक दृष्टिकोण आपको सकारात्मक कदम उठाने के लिए ही प्रेरित करेगा ǀइससे आपको भविष्य में बहुत लाभ मिलेगा ǀ अगर कोई आपसे उलझने की कोशिश करता भी है तो आप शांति बनाये रखें और दृढ़ता से अपनी बात सामने रखें ǀ आज आपकी धार्मिक तथा रहस्य विज्ञान के कार्यों में रूचि बनेगी ǀ

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) आपका व्यक्तित्व प्रतिभाशाली और प्रभावी है ,जो आज आपके हितेषियों तथा विरोधियों सहित सबके सामने आएगा ǀ अपने शुभचिन्तकों की बातों पर ध्यान दें और बाकी सब बातों की उपेक्षा कर दें ǀ आपके बड़े आपका साथ देंगे और जीवन के महत्वपूर्ण लक्ष्यों पर ध्यान फोकस करने में आपकी मदद करेंगे ǀ

तुला राशि ( Libra Horoscope ) आज स्वयं को भौतिक चीजों के मोह में फंसा अनुभव करेंगे,लेकिन किसी भी वस्तु को इतना कसकर न पकड़ें ǀ बहाव के साथ बहना ही उपयुक्त है,सहज बने रहें ǀ जब तक आपको जवाब नही मिल जाते ,अपना नजरिया दृढ ही रखें ǀदुसरे स्थान पर शिफ्ट होने के बारे में भी सोच सकते हैं ǀ इस बारे में दोस्तों और सहकर्मियों से बात करना सही रहेगा ǀ

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) ऐसे अवसरों को पकड़ने की कोशिश करें जो आपको सोचने और उसे अपने तरीके से दुबारा पेश करने का मौका दें ǀ आप इसे उत्साह के साथ कर भी पायेंगे और आपको आनंद भी आएगा ǀ घर में कुछ बदलाव होने ही हैं ,शायद आप अधिक एकाग्रता और अधिक बेह्तर अवसरों के लिए किसी नईं जगह जाना चाहते हैं ǀ

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope )   आपको आगे बढने से बहुत से अवसर मिलेंगे लेकिन उन सबको हासिल करने की जल्दी में ना रहें ǀअपने सभी विकल्पों को ध्यान से सोच समझकर ही आगे बढ़ें ǀअपने दोस्तों के साथ भी बाँटें ǀयह ऐसा समय होगा जब आपको कई प्रयास करने होंगें ǀसब कुछ भाग्य पर ना छोड़ें ǀआपके कार्य ही आपके भाग्य का निर्माण करेंगे

मकर राशि ( Capricorn Horoscope )  आप पिछले कुछ दिनों से काफी व्यस्त दिनचर्या बिता रहे हैं ǀअब सारी चीजों को व्यवस्थित करने का समय है ǀ आज आपको तुलनात्मक रूप से थोड़ी राहत मिलेगी,लेकिन आपको इस समय का उपयोग अपनी सब चीजों को व्यवस्थित करने में लगाना चाहिए ǀ नही तो सब कुछ और अधिक उलझता जाएगा और आप स्थिति के नियंत्रण से बाहर होने के कारण और भी अधिक परेशान रहेंगे ǀ

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope )   दिन की शुरुआत उलझन से होगी ǀ आज कोई आध्यात्मिक प्रवृति वाला व्यक्ति आपके बचाव में आयेगा,आपका मार्गदर्शन करेगा ǀ आप उसकी नेक सलाह मान सकते हैं ǀ आज किसी तीर्थ की यात्रा भी कर सकते हैं ǀ दोपहर बाद दिन अच्छा गुजरेगा,दोस्तों के साथ समय बीतेगा ǀ

मीन राशि ( Pisces Horoscope) आप आज अपने परिवहन के साधन से परेशान हो सकते हैं ǀअगर कहीं किसी महत्वपूरण काम के लिए जाना है तो अपने लिए वैकल्पिक परिवहन की व्यवस्था कर लें और कोई बैकअप योजना तैयार रखें ǀ आज आप किसी भीतरी उलझन से परेशान हैं,लेकिन शांति बनाये रखें,यह समय जल्दी ही बीत जायेगा ǀ परिवार के साथ समय बिताएं ǀ

आचार्य:-मुकेश जोशी (शास्त्री)
फोंन नम्बर:-9410918164