Sun. Jul 19th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

दशवर्ष सहस्त्रं तु निराहारो दशाननः ।
पूर्ण वर्षसहस्त्रे तु शिरश्चाग्नौ जुहाव सः ।।
एवं वर्ष सहस्त्राणी नव तस्याति चक्रभुः ।
शिरांसि नवचाप्यस्य प्रविष्टानि हुताशनम् ।।
अथ वर्ष सहस्त्रे तु दशमे दशमं शिरः ।
छेत्तु कामे दशग्रीवे प्राप्तस्तत्र पितामहः ।।


आचार्य मुकेश जोशी (शास्त्री) के अनुसार आप का आज का राशिफल

19 JULY 2026 Aaj Ka Panchan JULY 19, 2026

आषाढ़ शुक्ल पक्ष षष्ठी, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत 1948 (पराभव संवत्सर), आषाढ़ | षष्ठी तिथि 03:30 AM तक उपरांत सप्तमी | नक्षत्र उत्तर फाल्गुनी 06:11 PM तक उपरांत हस्त | परिघ योग 07:22 PM तक, उसके बाद शिव योग | करण कौलव 03:30 PM तक, बाद तैतिल 03:30 AM तक, बाद गर |

जुलाई 19 रविवार को राहु 05:31 PM से 07:10 PM तक है | चन्द्रमा कन्या राशि पर संचार करेगा |


जानिए 12 राशियों में कैसा रहेगा आपका आज

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि के जातको के लिए आज का दिन लाभदायक और उत्साहवर्धक रहेगा। किसी पारिवारिक मुद्दे का समाधान होने से आज आप प्रसन्न होंगे। नौकरीपेशा लोग अपने काम के प्रति समर्पित रहेंगे और आर्थिक मामलों में आपको फायदा होगा। आज आप अपने शौक पर धन खर्च करेंगे। किसी सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिल सकता है। सितारे कहते हैं कि आज आप आर्थिक मामलों में बेहतर प्रबंधन क्षमता लाभ पाएंगे। आपको आज किसी पूर्व परिचित से सहयोग मिल सकता है।

वृष राशि (Taurus Horoscope)वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको अपने कामकाज में कुछ उलझन का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने व्यवसाय में नए निवेश करने से पहले सभी पक्षों पर विचार कर लें। आर्थिक मामलों मे आज आपको बेहतर प्रबंधन के साथ चलना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। सेहत के मामले में भी आज का दिन नरम रहेगा,खानपान में आज आपको ध्यान देना चाहिए। अगर आप यात्रा पर जा रहे हैं तो अपने सामान का ध्यान रखें। वैसे आज विपरीतलिंगी सहकर्मियों से आपको सहयोग मिलेगा। शौक और सुख सुविधाओं पर आज आप धन खर्च कर सकते हैं। लव लाइफ मे आज प्रेम बना रहेगा।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। दैनिक कार्यों को आज आप बेहतर तरीके से पूरा कर पाएंगे। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। रुचिकर भोजन का आप आनंद ले पाएगे। आज आपको अपने परिवार और रिश्तेदारों से प्यार और सहयोग पा सकेगे। आपके दांपत्य जीवन में भी खूब खुशियां आएंगी, जीवनसाथी के साथ आज आज रोमांटिक समय बिता पाएंगे। नौकरीपेशा लोग अपने काम में व्यस्त रहेंगे और सफल होंगे। लेकिन आपको खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। बच्चों के साथ भी आज आप मनोरंजक समय बिता पाएंगे।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको अपने करियर के लिए कई सुनहरे मौके मिल सकते कर्क राशि के छात्रों को आज  शिक्षा और प्रतियोगिता मे सफलता मिलेगी। आज आपको व्यवसाय के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अच्छा अवसर मिलेगा और आप धन कमाने में सफल रहेंगे। दिन भर की भागदौड़ के बाद शाम को आपको अपनों के साथ समय बिताने का मौका भी मिलेगा जिससे आपको प्रसन्नता मिलेगी। माता और मातृ पक्ष से आपको आज सुख सहयोग मिलेगा। आपकी कोई चिर प्रतीक्षित चाहत आज पूरी होगी।

सिंह राशि ( Leo Horoscope)सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आपके लिए कमाई के कई नए अवसर मिल सकते हैं लेकिन आपको परिश्रम भी करना होगा। आपके काम में नया उत्साह आ सकता है और आपको किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है। घर परिवार में आज आपको सहनशीलता से काम लेना होगा, किसी संबधी के व्यवहार और बातों से आपको तकलीफ हो सकती है। किसी अचानक आने वाली परिस्थिति की वजह से आपको अपनी योजना में बदलाव करना पड़ सकता है। दिन की अपेक्षा शाम का समय अधिक अनुकूल प्रतीत होगा।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन कुछ उतार चढाव भरा रह सकता है। आपको अपने विरोधियों और शत्रुओं से सावधान रहना होगा। सेहत के मामले में भी आज आप अपना ख्याल रखें, वेसे दिन का दूसरा भाग सेहत के मामले में बेहतर हो सकता है। सितारे कहते हैं कि, आपका गुस्सा आपके काम में रुकावट पैदा कर सकता है, इसलिए आपको खुद पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आज आपके खर्चे बढ़ सकते हैं जिसके कारण आपका बजट प्रभावित हो सकता है। आज आपकी कोई चाहत पूरी होने की खुशी होगी। दोस्तों से सहयोग पाएंगे।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशि से आज सप्तम भाव में चंद्रमा का गोचर हो रहा है जो इनके लिए शुभ रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा और आज आपके बॉस आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। आपके रिश्तों के लिए भी आज का दिन बहुत अच्छा है। लोगों के साथ आपका मेलजोल बढ़ेगा और दोस्तों से आपको सहयोग मिलेगा। आय बढ़ाने का प्रयास आपका सफल होगा, बैंक बैलेंस भी बढ़ेगा। परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। लव लाइफ में आपके प्रेम बना रहेगा।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कामकाज में आप आज बड़ी सफलता पाएगे। आज आपको किसी पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। बिजनेस में आज आपकी अच्छी कमाई होगी और कोई अच्छी डील भी मिल सकती है। अगर आपका कोई मामला कोर्ट-कचहरी में लंबित है तो आज फैसला आपके आपके पक्ष में रह सकता है। खान पान आज आपको संतुलित रखना होगा। धर्म कर्म के काम में आज आपकी रुचि रहेगी।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी व्यस्तता भरा रह सकता है। आपको अपने कामकाज में आज कुछ बदलाव करना पड़ सकता है। कुछ ऐसा काम भी आपके पास आ सकता है जो आपको पसंद नहीं होगा। घर परिवार में आपको आज जीवनसाथी से सपोर्ट और सहयोग मिलेगा। माता के साथ आपके संबंध मधुर बने रहेंगे। किसी घरेलू काम की वजह से आपको आज छोटी दूरी की यात्रा करनी होगी। भाई बहनों के साथ किसी पारिवारिक विषय पर चर्चा सलाह की जरूरत हो सकती है। लव लाइफ में प्रेमी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी और मतभेद होने की आशंका है। मनोरंजक और शौक श्रृंगार की ओर आपका रुझान रहेगा।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आज आज उम्मीद से बढ़कर लाभ ले पाएंगे। आपकी किसी पारिवारिक समस्या का आज समाधान निकल सकता है। नौकरीपेशा लोग आज अपने काम में बदलाव का प्रयास कर सकते हैं, इन्हें कोई अच्छा मौका भी मिल सकता है। लेकिन सेहत के मामले में आपको अपना ध्यान रखना होगा। शाम के समय आपको अपने प्रियजनों के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। आज यात्रा का भी संयोग बन रहा है। धार्मिक विषयों में आपकी रुचि बनी रहेगी।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope )  आज का दिन शनि की कुंभ राशि के जातकों के लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। आपको आज अपने काम से काम रखना चाहिए, दूसरों के मामले में आज आपको हस्तक्षेप करने से बचना होगा। आज आप कमाई बढाने के लिए कुछ नए तरीके आजमाने का प्रयास कर सकते हैं। बिजनेस मे आपको कोई अच्छी डील मिल सकती है, लेकिन प्रतिस्पर्धियों से आपको आज सतर्क रहना होगा। आज आपके लिए संपत्ति का कोई बड़ा सौदा हो सकता है, लेकिन इसमें भी आपको सावधान रहना होगा। वैवाहिक जीवन में आज आपको जीवनसाथी के साथ किसी वाद विवाद में उलझने से बचना होगा। लव लाइफ के मामले में आज का दिन रोमांटिक और अनुकूल रहेगा। आपको घर के बड़ों से सहयोग मिलेगा।

मीन राशि ( Pisces Horoscope)मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। चंद्रमा आपकी राशि से दूसरे भाव में संचार कर रहे है। आज आप अपने जीवन में भरपूर सुख और समृद्धि का अनुभव करेंगे। आपके अंदर उत्साह और जोश बना रहेगा जो आपको कार्यक्षेत्र में आगे लेकर जाएगा। सितारे कहते हैं कि आज आपको अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का भी मौका मिलेगा। पैसों के मामले में भी आज का दिन आपके लिए लाभप्रद रहेगा।  शिक्षा के मामले में आज का दिन मीन राशि के जातकों लिए अच्छा है, आप आज शिक्षा प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।

आचार्य:-मुकेश जोशी (शास्त्री)
फोंन नम्बर:-9410918164

You missed