Mon. Jul 20th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड0

अल्मोड सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा की प्रतिभावानसर निकिता चंद ने जकार्ता (इंडोनेशिया) में आयोजित अंडर-19 एवं अंडर-23 बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। निकिता ने प्रतियोगिता में रजत पदक (सिल्वर मेडल) जीतकर न केवल देश बल्कि विश्वविद्यालय का भी गौरव बढ़ाया है।
निकिता की इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं और निकिता की यह सफलता विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है।
कुलपति ने कहा कि सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय खेलों के क्षेत्र में लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। निकिता चंद का रजत पदक विश्वविद्यालय की खेल प्रतिभाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह उपलब्धि संस्थान के खेल विकास के प्रयासों को भी नई पहचान दिलाती है।