Sat. Apr 18th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा जनपद में जर्जर सड़कों को लेकर जनता का आक्रोश अब खुलकर सामने आ गया है। जिला मुख्यालय से लेकर धारानौला, जेल रोड और अन्य लिंक रोड्स तक सड़कों की बदहाल स्थिति ने आम लोगों का जीवन मुश्किल बना दिया है।
हालांकि संबंधित विभाग द्वारा टेंडर प्रक्रिया पूरी होने का दावा किया जा चुका है, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई कार्य शुरू न होना प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
अधिशासी अभियंता द्वारा एक सप्ताह के भीतर पेचवर्क और हॉट मिक्स कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया गया है, लेकिन जनता अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि धरातल पर काम चाहती है।
जनता की ओर से स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य शुरू नहीं हुआ, तो घिराव, तालाबंदी और बड़े जनआंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।
साथ ही धारानौला मार्ग पर भी हॉट मिक्स टेंडर जारी करने और सभी खराब सड़कों के लिए समयसीमा तय करने की मांग जोर पकड़ रही है।
 “अब चुप्पी नहीं, जवाब चाहिए!”