Sat. Apr 18th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोडा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा में पेट्रोल को लेकर फैली हलचल के बीच प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि जनपद में किसी भी प्रकार की पेट्रोल की कमी नहीं है। हालांकि, दो पेट्रोल पंपों पर मेंटेनेंस कार्य के चलते आपूर्ति अस्थायी रूप से प्रभावित हुई, जिससे शहर में अफवाहों और घबराहट का माहौल बन गया।
जिला पूर्ति अधिकारी करुणा पंत ने साफ किया कि आज शाम या अधिकतम कल सुबह तक सभी पंपों पर आपूर्ति पूरी तरह सामान्य हो जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि सभी पेट्रोल पंपों पर पहले की तरह नियमित आपूर्ति जारी रहेगी और किसी प्रकार की कमी की स्थिति नहीं है।
इसके बावजूद, हालात यह रहे कि कई जगहों पर लंबी कतारें देखी गईं, जिससे साफ है कि अफवाहों ने लोगों को अनावश्यक रूप से पेट्रोल भरवाने के लिए मजबूर कर दिया।
प्रशासन ने अब सख्त अपील करते हुए कहा है कि आमजन पैनिक में आकर पेट्रोल का भंडारण न करें और केवल जरूरत के अनुसार ही पेट्रोल लें।
📢 संदेश साफ है—“अफवाहों से बचें, नहीं तो हालात खुद बिगड़ेंगे!”