Sat. Jun 6th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं नगर पालिका के पूर्व सभासद कैलाश गुरुरानी को भाजपा निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश सह संयोजक नियुक्त किए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर है।
कैलाश गुरुरानी लंबे समय से संगठन और जनसेवा से जुड़े रहे हैं। भाजपा के विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए उन्होंने संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी सक्रियता, संगठनात्मक क्षमता और निकाय क्षेत्र के अनुभव को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
उनकी नियुक्ति पर भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनके अनुभव का लाभ प्रदेश भर में पार्टी के निकाय प्रकोष्ठ को मिलेगा और संगठन को नई मजबूती प्राप्त होगी।
कैलाश गुरुरानी ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।