Mon. Sep 14th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

हल्द्वानी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों, अराजक तत्वों और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत हल्द्वानी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मंगल पड़ाव चौकी पुलिस ने रामलीला मैदान में चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को अवैध तमंचे और 17 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।
एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं अपर पुलिस अधीक्षक/सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान रामलीला मैदान में पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध 12 बोर तमंचा और 17 जिंदा कारतूस बरामद हुए। बरामद कारतूसों में 13 कारतूस 12 बोर तथा चार कारतूस 32 बोर के शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पंकज बेलवाल पुत्र स्व. त्रिलोक बेलवाल, निवासी लछमपुर चौराहा, गोलापार, थाना काठगोदाम, नैनीताल के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 316/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दीपक सिंह कार्की, चौकी प्रभारी मंगल पड़ाव, हेड कांस्टेबल इसरार नवी, कांस्टेबल धीरज कुमार और कांस्टेबल दिनेश नगरकोटी शामिल रहे।