Wed. Aug 12th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

हल्द्वानी, 12 अगस्त। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत मुखानी पुलिस ने वरिष्ठ नागरिक के साथ हुई झपटमारी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में 60 वर्षीय आरोपी विनोद शर्मा निवासी गोजानी, रामनगर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से झपटमारी की गई सोने की अंगूठी और घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की स्कूटी बरामद की गई है। बरामद अंगूठी की कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, 8 अगस्त 2026 को कुसुमखेड़ा निवासी महेंद्र चंद तिवारी के हाथ से अज्ञात व्यक्ति 6-7 ग्राम वजन की सोने की अंगूठी झपटकर फरार हो गया था। पीड़ित की तहरीर पर 10 अगस्त को थाना मुखानी में एफआईआर संख्या 124/26, धारा 304(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल को शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए। एसपी के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने के बाद उसकी तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। 11 अगस्त को पुलिस ने मुखानी थाना क्षेत्र से संदिग्ध विनोद शर्मा को बिना नंबर की स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से पीड़ित से झपटी गई पीली धातु की अंगूठी बरामद हुई। इसके बाद मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है और उसके खिलाफ उत्तराखंड तथा उत्तर प्रदेश में लूट, धोखाधड़ी और झपटमारी सहित कई मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी के अन्य आपराधिक मामलों की भी जानकारी जुटा रही है।
आरोपी का आपराधिक इतिहास
थाना पंतनगर में वर्ष 2022 में धारा 392/411 आईपीसी के तहत मुकदमा।
थाना क्लेमेंट टाउन, देहरादून में वर्ष 2016 में धारा 170/171/420 आईपीसी के तहत मुकदमा।
थाना मुखानी में वर्ष 2021 में धारा 406/420 आईपीसी के तहत मुकदमा।
थाना बाजपुर, ऊधम सिंह नगर में वर्ष 2026 में धारा 304(2)/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा।
थाना स्योहारा, बिजनौर, उत्तर प्रदेश में वर्ष 2017 में धारा 406/420 आईपीसी के तहत मुकदमा।
बरामदगी
एक पीली धातु की सोने की अंगूठी, जो एफआईआर संख्या 124/26 से संबंधित है, तथा घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की स्कूटी बरामद की गई।
पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक सुशील जोशी, उप निरीक्षक वीरेंद्र चंद, उप निरीक्षक अविनाश मौर्य, कांस्टेबल धीरज सुगड़ा, कांस्टेबल रोहित कुमार और कांस्टेबल राजेश जोशी शामिल रहे।


You missed