जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
दशवर्ष सहस्त्रं तु निराहारो दशाननः ।
पूर्ण वर्षसहस्त्रे तु शिरश्चाग्नौ जुहाव सः ।।
एवं वर्ष सहस्त्राणी नव तस्याति चक्रभुः ।
शिरांसि नवचाप्यस्य प्रविष्टानि हुताशनम् ।।
अथ वर्ष सहस्त्रे तु दशमे दशमं शिरः ।
छेत्तु कामे दशग्रीवे प्राप्तस्तत्र पितामहः ।।

आचार्य मुकेश जोशी (शास्त्री) के अनुसार आप का आज का राशिफल
12 AUGUST 2026 Aaj Ka Panchan AUGUST 12, 2026
श्रावण कृष्ण पक्ष अमावस्या, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, आषाढ़ |आज है हरियाली अमावस्या and अमावस्या|
आज अमावस्या तिथि 11:06 PM तक उपरांत प्रतिपदा | नक्षत्र पुष्य 07:59 AM तक उपरांत आश्लेषा | व्यातीपात योग 03:25 PM तक, उसके बाद वरीयान योग | करण चतुष्पद 12:27 PM तक, बाद नाग 11:06 PM तक, बाद किस्तुघन | आज राहु काल का समय 12:31 PM – 02:08 PM है | आज चन्द्रमा कर्क राशि पर संचार करेगा |
जानिए 12 राशियों में कैसा रहेगा आपका आज
मेष राशि (Aries Horoscope) आपकी सोच आज अद्भुत रूप से साफ़ और स्पष्ट है और आज आप अपने कार्यों के आने वाले समय में लाभ का बिलकुल ठीक अंदाजा लगा पायेंगे ǀ इसीलिए आज का दिन आपके रास्ते में आने वाले अवसरों और निवेश का मुलांकन करके किसी सही निर्णय पर पहुंचने के लिए बिलकुल ठीक है ǀ आप आज अपने आसपास के लोगों में से भी अपने शुभचिंतकों को पहचान पायेंगे ǀ
वृष राशि (Taurus Horoscope) आपका अत्यधिक भावनात्मक होना और लोगों के लिए तो मददगार है लेकिन इससे आप कई बार मुश्किल में फँस जाते हैं ǀऐसी स्थिति से बाहर आने में अपने पार्टनर की मदद लें ǀयह कुछ निजी और गुप्त बातचीत करने का समय है ǀवित्तीय लाभ होने की उम्मीद है लेकिन अधिक जोखिम से बचें ǀबोलने से पहले सोच लें ,कहीं किसी करीबी को नाराज ना कर दें ǀ
मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) इस बात के लिए अधिक सोच विचार ना करें कि अप्रत्याशित घटनाएँ क्यों हो रही हैं या बहुत देर क्यों हो रही है ? ये आपके भले के लिए भी हो सकता है जिसके फायदे अभी आपको दिखाई नही दे रहे हैं ǀ अपनी बेहतरीन परफॉरमेंस देने के लिए कुछ नया प्रयोग करें ǀ आपको भी अपने रोजमर्रा के नियमित कार्यक्रम से थोड़ी राहत मिलेगी
कर्क राशि (Cancer Horoscope ) आप आसानी से आगे होने वाली बातों का अनुमान लगा लेते हैं ǀ आपकी संचार क्षमता भी प्रभावशाली और नजरिया खुला है,इसीलिए जो आप चाहते हैं उसके लिए बहुत मेहनत करें ǀ हमेशा गलतियाँ ढूँढने की फिराक में रहने वाले आक्रामक लोगों के साथ उलझने से बचें ǀ
सिंह राशि ( Leo Horoscope) आज ग्रहों की दशा आपको शांत तरीके से अपने बारे में सोचने का मौका देगी ǀआपने पिछले समय में कई मौकों पर काफी कठोर ढंग से अपनी प्रतिक्रिया दी है लेकिन अब आप मानसिक रूप से काफी शांत स्थिति में हैं ǀसुलह करने और सम्बन्ध सुधरने के लिए बहुत अच्छा समय हैǀख़ुशी पाने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि खुद को भी और दूसरों को भी एक दूसरा मौका जरुर दें ǀ
कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) आज आप बहुत जल्दी में हैं ǀ आपको अपने सब कामों को निपटाने की गति जरा धीमी करनी होगी क्योकि जल्दी मे काम निपटाने के चक्कर में आपसे गलतियाँ हो सकती हैं ǀ इसीलिए धीमे चलें ǀ इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आप क्या कह और कर रहें हैं ǀ आपको अपने कार्य को संतोषजनक ढंग से पूरा करने के लिए सभी बारीकियों पर ध्यान देने की जरुरत है ǀ
तुला राशि ( Libra Horoscope ) आप पिछले कई दिन से बेचैन और नाखुश सा अनुभव कर रहें हैं लेकिन आज आपका रुख इस समस्या को और अधिक गंभीरता से लेने का है ǀ आपको यह जानना है कि इस समस्या की जड़ क्या है ,आज का दिन इस काम के लिए सबसे बेहतर है ǀ लम्बे समय से उपेक्षित कुछ कामो की योजना बनाने के लिए भी अच्छा दिन है ǀ
वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) आपको कुछ घटनाओं की तह तक जाना पड़ेगा ǀवर्तमान की कुछ घटनाओं के लिए वही पुराने कारण जिम्मेदार हैं ǀ इससे आपकी इज्जत को काफी ठेस पहुंची है ǀ आपको काफी आरक्षित और सावधान रहने की जरूरत है क्योकि कुछ लोग आपके रास्ते में बाधा बनने की कोशिश कर सकते हैं ǀ
धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) कोई नया काम शुरू करने के लिए दिन विशेष रूप से अच्छा है ǀ अगर आप अपनी नौकरी या करियर में कोई बदलाव लाने या कोई नया सम्बन्ध बनाने के बारे में सोच रहे हैं तो आज से अच्छा कोई भी दिन नही हो सकता ǀअगर आपको इसमें कोई जोखिम लगता भी है तो भी एक मौका जरुर लें और सब कुछ जैसे आप चाहते हैं,बिलकुल वैसे ही होने की पूरी संभावना है ǀ
मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) आज आप घर और ऑफिस दोनों स्थानों पर शान्तिपूर्ण माहौल बनाने की कोशिश करेंगे ǀआपका यह अनुभव मजेदार रहेगा और आप इससे प्रेरित भी होंगे ǀ हालंकि अपनी निजी बातें किसी के साथ भी ना बाँटें ,और कोई भी कडवा पाठ सीखने के लिए भी खुद को तैयार रखें ǀ
कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) आज आपकी किसी से कोई महत्वपूर्ण बातचीत होने के आसार हैं ǀटकराव की स्थिति भी बन सकती है या साधारण बातचीत भी हो सकती है ǀलेकिन यह जो भी हो,इससे आपको सोचने के लिए काफी कुछ मिलेगा और आप पूरे दिन इसी में व्यस्त रहेंगे ǀआप आज कोई विकर्षण सहन नही करेंगे फिर भी आपको यह महसूस होगा कि इस घटना पर अधिक सोचकर कुछ हासिल नही होगा ǀ
मीन राशि ( Pisces Horoscope) आप सच्चे और ईमानदार लोगों से मिलना पसंद करते हैं ǀलेकिन आज आपकी मुलाक़ात उनसे होगी जो मुखौटे लगाये रखते हैं ǀउन्हें पहचानने की कोशिश करें ǀ आपसे जल्दी फैसले लेना समय की मांग रहेगी ǀ किसी भी फैसले को अंतिम रूप देने से पहले अच्छी तरह सोच लें और फैसले लेने तक कोई भी अन्य काम न करें ǀ
आचार्य:-मुकेश जोशी (शास्त्री)
फोंन नम्बर:-9410918164