Thu. Sep 24th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा मुख्य चिकित्सा अधिकारी अल्मोड़ा के निर्देश पर टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 23 सितंबर को भैंसियाछाना विकासखंड के जनप्रतिनिधियों के लिए पीएचसी धौलछीना के सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष ने की।

प्रशिक्षण में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी भैंसियाछाना डॉ. संजीव शुक्ला और एसटीएस नरेश पांडे ने जनप्रतिनिधियों को टीबी मुक्त भारत अभियान के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने अभियान की वर्तमान प्रगति, टीबी की पहचान, जागरूकता और आगामी कार्यक्रमों के बारे में भी जानकारी साझा की।

प्रशिक्षण में विकासखंड क्षेत्र के करीब 40 से 50 ग्राम प्रधानों ने प्रतिभाग किया। जनप्रतिनिधियों ने टीबी मुक्त भारत अभियान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए अभियान को सफल बनाने में हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस दौरान ग्राम स्तर पर लोगों को टीबी के प्रति जागरूक करने और अभियान की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में नर्सिंग अधिकारी ममता रानी, हेमा बिष्ट, फार्मेसी अधिकारी विनय वर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारियों ने भी प्रतिभाग किया।