Mon. Jan 12th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी उत्तराखण्ड

हल्द्वानी नैनीताल दिनोंक 08.02.2024 को बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों द्वारा पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व मीडिया कर्मियों पर पथराव, आगजनी व गोलीबारी की हिंसक घटना के सम्बन्ध में थाना-बनभूलपुरा में 03 अभियोग  दर्ज किये गये हैं।


उपरोक्त हिंसक घटना में संलिप्त उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिये प्रहलाद नारायण मीणा, एस०एस०पी० नैनीताल के निर्देशन में   प्रकाश चन्द्र एसपी सिटी हल्द्वानी,  हरबन्स सिंह एसपी सिटी नैनीताल के पर्यवेक्षण में विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थलों के आसपास के CCTV के अवलोकन एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटनास्थलों के आसपास स्थित घरों में दबिश दी गयी और उपरोक्त मुकदमों में पूर्व में 92 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार व कारतूस बरामद किये गये।

इसके अतिरिक्त उपरोक्त हिंसक घटना में संलिप्त अन्य 02 उपद्रवियों को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

पकड़े गए अभियुक्त

1. फैजान पुत्र जाविर निवासी वार्ड नं0-24, थाना बनभूलपुरा, जिला- नैनीताल, उम्र-20 वर्ष।

2. शाहनवाज उर्फ सानू पुत्र वशीफ अहमद निवासी वार्ड नं0-29, शनि बाजार गेट के पास, थाना-बनभूलपुरा, उम्र-20 वर्ष।

अभी तक पुलिस कार्यवाही में कुल 94 उपद्रवियों की गिरफ्तारी की गयी है।