जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा, यात्रियों एवं वाहन चालकों की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने क्वारब बायपास मार्ग पर बसों एवं बड़े वाहनों के आवागमन पर अग्रिम आदेशों तक प्रतिबंध लगा दिया है। प्रतिबंध की अवधि में मार्ग पर केवल छोटे वाहनों को ही आवागमन की अनुमति होगी।
जिला प्रशासन ने बस एवं बड़े वाहन चालकों से क्वारब बायपास मार्ग का प्रयोग नहीं करने तथा निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से आवागमन करने की अपील की है। संबंधित अधिकारियों को यातायात प्रतिबंध का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने और यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन द्वारा क्वारब बायपास मार्ग की स्थिति की नियमित समीक्षा की जाएगी। मार्ग की स्थिति सुरक्षा की दृष्टि से अनुकूल पाए जाने के बाद ही बसों एवं बड़े वाहनों के संचालन को लेकर अग्रिम निर्णय लिया जाएगा। प्रशासन ने यात्रियों एवं वाहन चालकों से प्रतिबंधों का पालन करते हुए सहयोग करने की अपील की है।