Mon. Sep 14th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सभासद राजेंद्र तिवारी की माताजी स्वर्गीय श्रीमती जीवंती तिवारी (72 वर्ष) का बीती रात्रि हल्द्वानी में निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही कांग्रेसजनों एवं क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। कांग्रेसजनों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की कामना की।
कांग्रेस विधायक मनोज तिवारी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, नगर कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद जोशी, पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद जोशी, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष राधा बिष्ट सहित आनंद सिंह बगड़वाल, ताराचंद शाह, एन.डी. पांडे, दीप सिंह डांगी, पूरन सिंह रौतेला, पूर्व महिला जिला अध्यक्ष लता तिवारी, सुशील शाह, भैरव गोस्वामी, वैभव पांडे, दीपक कुमार, अनुप भारती, हम तिवारी, विकास कुमार, मुकेश कुमार डैनी, मधु बिष्ट, चंचल दुर्गापाल, इंतकाब कुरैशी, गुंजन सिंह चमयाल, कुलदीप सिंह मेर, प्रदीप आर्य आदि कांग्रेसजनों ने गहरा शोक व्यक्त किया।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि माता का निधन परिवार के लिए बेहद पीड़ादायक और अपूरणीय क्षति है। इस दुःख की घड़ी में पूरी कांग्रेस पार्टी राजेंद्र तिवारी एवं उनके परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।