जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया है। प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर की संस्तुति के बाद जिलाध्यक्ष मनोज सिंह पवार ने चार नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की।
जिलाध्यक्ष मनोज सिंह पवार ने बताया कि निकेश उपाध्याय को जिला महामंत्री संगठन, हरीकृष्ण खत्री को जिला संगठन मंत्री, सुमीत गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष तथा नमन गुरुरानी को जिला संयुक्त महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती और व्यापारियों के हितों के लिए पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा तथा उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
जिलाध्यक्ष मनोज सिंह पवार ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि उनके अनुभव और सक्रियता से संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई जिम्मेदारियां मिलने के बाद पदाधिकारी व्यापारियों की आवाज को और प्रभावी ढंग से शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।