जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) की अल्मोड़ा इकाई ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए जिला कार्यालय में युवा प्रकोष्ठ, सैनिक प्रकोष्ठ और महानगर युवा प्रकोष्ठ का गठन किया। इस दौरान विभिन्न पदों पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपते हुए नई टीमों की घोषणा की गई।

सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष चंदन सिंह मुस्यूनी ने अपनी टीम की घोषणा की। इसमें किशन सिंह मेहता और आनंद सिंह को जिला उपाध्यक्ष, नारायण सिंह, दीवान सिंह और दिलीप सिंह को जिला महामंत्री तथा हरगोविंद सिंह को जिला संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया।
वहीं, युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रवि नेगी ने भी अपनी नई टीम का ऐलान किया। इसमें कमल बिनौला को जिला महामंत्री, पवन रौतेला को सोशल मीडिया प्रभारी, अक्षय टम्टा को जिला मंत्री, राकेश कुमार को जिला संगठन मंत्री तथा धीरज को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
महानगर युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष वंश कनवाल ने महानगर की टीम की घोषणा करते हुए त्रिभुवन सिंह बिष्ट को महानगर उपाध्यक्ष, वैभव छावड़ा और अमित भट्ट को महानगर महामंत्री तथा माजिद हुसैन और नवीन प्रसाद को संगठन मंत्री नियुक्त किया।
नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से स्वागत किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनसमस्याओं को लेकर लगातार संघर्ष करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के बाद यूकेडी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में लगातार बढ़ती महंगाई के विरोध में सरकार का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि महंगाई के कारण आम जनता की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने सरकार से आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर रोक लगाने तथा उत्तराखंड की जनता को राहत देने की मांग की।
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री गिरीश नाथ गोस्वामी, जिला अध्यक्ष दिनेश जोशी, महानगर अध्यक्ष मोहित साह, विनय किरौला, जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह, नरेंद्र सिंह बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष राकेश भट्ट सहित बड़ी संख्या में यूकेडी कार्यकर्ता मौजूद रहे।