Mon. Sep 14th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा उत्तराखंड लोक वाहिनी के वरिष्ठ नेता पूरन चंद्र तिवारी की धर्मपत्नी एवं सामाजिक कार्यकर्ता कलावती तिवारी (66) का निधन हो गया। वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उन्होंने गत शनिवार को जाखनदेवी स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
स्व. कलावती तिवारी का रविवार को बागेश्वर स्थित बागनाथ घाट में अंतिम संस्कार किया गया। वह सामाजिक सरोकारों से जुड़ी रहने के साथ ही त्याग, सादगी और संवेदनशीलता की प्रतिमूर्ति थीं। उन्होंने अपने पति पूरन चंद्र तिवारी के सामाजिक एवं राजनीतिक संघर्षों में सदैव उनका साथ दिया और परिवार के साथ-साथ समाज के प्रति भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।
कलावती तिवारी के निधन पर उत्तराखंड लोक वाहिनी की ओर से शोक सभा आयोजित कर गहरा दुख व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि उनके निधन से सामाजिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
शोक व्यक्त करने वालों में लोक वाहिनी के अध्यक्ष जगत रौतेला, दयाकृष्ण कांडपाल, अजयमित्र सिंह बिष्ट, जंग बहादुर थापा, अजय मेहता, अन्निसुदीन, रेवती बिष्ट, सुधा रौतेला तथा माधुरी मेहता सहित अनेक लोग शामिल रहे।