जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा पूर्व सभासद एवं देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के सदस्यता प्रभारी व्यापारी नेता राजेंद्र तिवारी की माता जीवंती तिवारी का बीमारी के चलते निधन हो गया। उन्होंने शनिवार को हल्द्वानी के एक अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। रविवार को अल्मोड़ा के विश्वनाथ घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
जीवंती तिवारी के निधन की सूचना से तिवारी परिवार, व्यापारिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा की ओर से शोक सभा आयोजित की गई। इस दौरान पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।
शोक सभा में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह पवार, नगर अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज वर्मा, जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद पवार ‘भीमा’, जिला महिला उपाध्यक्ष एवं पार्षद वंदना वर्मा, जिला महामंत्री संगठन निकेश उपाध्याय, महिला नगर उपाध्यक्ष मनु गुप्ता, नगर महासचिव दीप चंद्र जोशी, जिला महामंत्री हिमांशु कांडपाल, जिला प्रभारी यूसुफ तिवारी, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, सुमित गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष दीपक जोशी, आनंद सिंह भोज, जिला संगठन मंत्री नीरज थापा ‘बिट्टू’, हरिकृष्ण खत्री, जिला संयुक्त महामंत्री कमल बिष्ट, नमन गुरुरानी, जिला कोषाध्यक्ष गणेश जोशी ‘गुड्डू’, नगर कोषाध्यक्ष रोहित साह, नगर उप सचिव जयप्रकाश पांडे, अमन टकवाल, जिला मंत्री दिनेश कांडपाल, दीपक बिष्ट, दीपक नायक सहित अन्य पदाधिकारी एवं व्यापारी मौजूद रहे।
सभी ने जीवंती तिवारी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना