Mon. Sep 14th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा मां नंदा देवी कप 2026 ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स ताइक्वांडो अकादमी अल्मोड़ा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच स्वर्ण और एक रजत पदक समेत कुल छह पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में अकादमी के छह खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया और सभी ने पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में प्रतीक बिष्ट ने 41 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। कैडेट वर्ग में शिवाय आर्या ने अंडर-49 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता। वहीं मयंक सिंह गैड़ा ने अंडर-33 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
रिद्धांशी बिष्ट ने अंडर-20 किलोग्राम भार वर्ग में सब-जूनियर वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल किया। ललित मोहन गैड़ा ने सब-जूनियर वर्ग के अंडर-29 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर अकादमी का गौरव बढ़ाया। जबकि वेदांश भंडारी ने अंडर-44 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता।
स्पोर्ट्स ताइक्वांडो अकादमी अल्मोड़ा के प्रशिक्षक कमल कुमार बिष्ट, पांचवीं डिग्री ब्लैक बेल्ट, राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेता, खिलाड़ी एवं रेफरी तथा डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अल्मोड़ा के अध्यक्ष ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी।
कमल कुमार बिष्ट ने कहा कि मां नंदा देवी कप 2026 में अकादमी के खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। खिलाड़ियों की सफलता का श्रेय उनकी मेहनत, धैर्य, समर्पण, संयम, तकनीकी दक्षता और नियमित प्रशिक्षण को जाता है।
प्रतियोगिता के लिए मयंक पिलख्वाल (ब्लैक बेल्ट) को स्पोर्ट्स ताइक्वांडो अकादमी अल्मोड़ा का टीम कोच घोषित किया गया था। उनके नेतृत्व में खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर शानदार सफलता हासिल की।
अकादमी के सचिव प्रदीप जोशी ने भी पदक विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं मानस पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य मंजू बिष्ट, खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों के अभिभावकों ने भी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।