जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा, भारतीय जनता पार्टी के “सेवा समर्पण के 25 वर्ष—सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत मंगलवार को चौघानपाटा में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा के मंडल अध्यक्षों, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों और आमजन को दीयों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्षों ने अपने-अपने बूथों पर वितरण के लिए भी दीये प्राप्त किए। इसके माध्यम से ‘आशीर्वाद का दिया’ अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को दीपोत्सव से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि ‘आशीर्वाद का दिया’ महज दीया वितरण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी, सेवा और समर्पण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर को शाम 7 बजे दीपोत्सव आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने जिलेवासियों से अपने-अपने घरों में दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव में सहभागी बनने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद देने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सेवा, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रहे हैं। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से जनभागीदारी को बढ़ावा देते हुए सेवा और समर्पण की भावना को और मजबूत किया जा रहा है।
कार्यक्रम संयोजक कैलाश गुरुरानी ने कहा कि ‘आशीर्वाद का दिया’ के माध्यम से 17 सितंबर के दीपोत्सव को व्यापक जनभागीदारी का स्वरूप देने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा बूथ स्तर पर लोगों से संपर्क कर उन्हें दीपोत्सव में सहभागिता के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष महेश नयाल, दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल, कुंदन लटवाल, मेयर अजय वर्मा, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला, बिट्टू कर्नाटक, जिला महामंत्री प्रकाश भट्ट एवं दर्शन रावत, किरन पंत, संदीप श्रीवास्तव, मनीष जोशी, मनोज जोशी, गोविन्द मटेला, बीना नयाल, रेखा आर्या, प्रकाश बिष्ट, कैलाश गुरुरानी, अरविन्द बिष्ट समेत विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, पदाधिकारी, पार्षद, व्यापार मंडल से जुड़े पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।