जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
हल्द्वानी जनपद नैनीताल में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखानी पुलिस ने 16 सितंबर को दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से अवैध शराब बरामद की है।
8037226349498976145.jpg)
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में पहली कार्रवाई चौकी आम्रपाली क्षेत्र के पीपल पोखरा मार्ग, लामाचौड़ खास के पास की गई। पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बकसीश सिंह पुत्र गोपाल सिंह, निवासी हरिपुरा हरसान, बाजपुर, ऊधम सिंह नगर, उम्र 24 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब खाम बरामद हुई। मामले में थाना मुखानी में मु0FIR नं0 148/26, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अविनाश मौर्य, प्रभारी चौकी आम्रपाली, हेड कांस्टेबल मोहन सिंह और कांस्टेबल कुंदन सिंह शामिल रहे।
वहीं, दूसरी कार्रवाई 16 सितंबर की रात मुखानी क्षेत्र में एस मोड़ जाने वाले रास्ते पर चेकिंग के दौरान की गई। पुलिस ने सुमित आर्या पुत्र खीमराम आर्या, निवासी हरिपुर नायक, वार्ड नंबर 46, विक्टोरिया नंबर 1, मुखानी हल्द्वानी, उम्र 19 वर्ष को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से एक गत्ते की पेटी में 48 जूली टेट्रा पैक देसी मसालेदार शराब तथा दूसरे बैग से 11 माल्टा टेट्रा पैक देसी मसालेदार शराब बरामद हुई। कुल 59 टेट्रा पैक पुलिस ने कब्जे में लिए। इस मामले में थाना मुखानी में मु0FIR नं0 149/26, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
दूसरी कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक बसंत बल्लभ पंत, कांस्टेबल सुनील आगरी और कांस्टेबल दिगंबर ज्याला शामिल रहे।