Mon. Nov 2nd, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा की ऐतिहासिक श्री नंदादेवी रामलीला के नवम दिवस पर रामलीला मंचन देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। मां नंदादेवी मंदिर प्रांगण में आयोजित रामलीला में लंका दहन, चूड़ामणि लेकर हनुमान का श्रीराम की शरण में पहुंचना, विभीषण-रावण संवाद, विभीषण की श्रीराम के प्रति शरणागति, रामेश्वरम पूजन, अंगद-रावण संवाद, रावण-मंदोदरी संवाद, मेघनाथ-लक्ष्मण संवाद और लक्ष्मण शक्ति की प्रभावशाली प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

रामलीला के दौरान अंगद-रावण संवाद विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। भगवान श्रीराम के दूत बनकर अंगद रावण की सभा में पहुंचते हैं और उसे माता सीता को सम्मानपूर्वक वापस लौटाने का संदेश देते हैं। अंगद रावण को समझाते हुए कहते हैं कि वह प्रभु श्रीराम की बात मानकर विनाश से बच सकता है। इस प्रसंग में अंगद के पात्र अभिनव मेहरा और रावण की भूमिका में हरि विनोद साह ने अपने सशक्त अभिनय से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

वहीं, लक्ष्मण-मेघनाथ संवाद और लक्ष्मण शक्ति के प्रसंग ने भी दर्शकों को भावुक कर दिया। लक्ष्मण की भूमिका अविरल जोशी और मेघनाथ की भूमिका संजय साह ने निभाई। रामलीला के विभिन्न प्रसंगों में कलाकारों ने अपने अभिनय से पौराणिक घटनाओं को जीवंत कर दिया।

दीप प्रज्वलित कर किया रामलीला का शुभारंभ

रामलीला का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, श्री नंदादेवी रामलीला कमेटी के संरक्षक दीप लाल साह और पार्षद गुंजन चमियाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर अजय वर्मा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के ने भी रामलीला का आनंद लिया। मंचन का शुभारंभ श्रीराम स्तुति से हुआ। इससे पूर्व छोटे-छोटे बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

कमेटी के संयोजक एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश पांडे, शशि मोहन पांडे और धनंजय साह ने अतिथियों को राम प्रसादी भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन कमेटी के सचिव एवं नंदादेवी वार्ड के पार्षद अर्जुन सिंह बिष्ट ने किया।

कलाकारों ने निभाए विभिन्न पात्र

राम की भूमिका द्रोण नेगी, लक्ष्मण की अविरल जोशी, रावण की हरि विनोद साह, हनुमान की कमेटी अध्यक्ष कुलदीप मेर, अंगद की अभिनव मेहरा, समुद्र की जगदीश बिष्ट, विभीषण की मुरली कांडपाल, मेघनाथ की संजय साह, भरत की आदित्य गुरुरानी और मंदोदरी की भूमिका मीनाक्षी हरबोला ने निभाई। इसके अलावा सुलोचना की भूमिका भावना पांडे, वैद्यराज की भूमिका वरिष्ठ रंगकर्मी एवं पत्रकार नवीन बिष्ट, सुग्रीव की नमन पलनी, नल की दक्ष साह, नील की सुमित और जामवंत की भूमिका प्रेम ने निभाई।

पात्रों का मेकअप दानिश और राजू शर्मा ने किया। मंच पूजन नंदादेवी मंदिर के मुख्य पुजारी तारा दत्त जोशी और जीवन पाठक ने संपन्न कराया। संगीत पक्ष में हारमोनियम पर राजन नयाल तथा तबले पर शेखर सीजवाली और अरशद अंसारी ने सहयोग दिया।

भव्य मंच सज्जा ने बढ़ाई रामलीला की शोभा

रामलीला के मंचन को आकर्षक बनाने में मंच सज्जा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अतुल वर्मा, महेंद्र बिष्ट, संदीप साह, राजकुमार बिष्ट, कविश अरोरा, जगदीश बिष्ट और जगदीश भंडारी ने लंका दहन, रामेश्वरम पूजन, सेतु बंधन के छाया चित्रों और रावण दरबार के भव्य सेट का निर्माण कर मंचन को विशेष आकर्षण प्रदान किया।

पर्दे के पीछे रामलीला के निर्देशक गणेश मेर ने पात्रों को क्रमबद्ध तरीके से मंच पर भेजने की जिम्मेदारी निभाई। पात्रों को तैयार करने में हरीश बिष्ट और चंद्र मोहन परगाई ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। रामलीला का सोशल मीडिया पर सीधा प्रसारण नमन बिष्ट ने किया। वहीं, मंदिर प्रांगण में पहुंचे दर्शकों को सुव्यवस्थित रूप से बैठाने में राजेश पलनी, दिनेश जोशी और कमेटी के कोषाध्यक्ष धनंजय साह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु और गणमान्य लोग

कार्यक्रम में नंदादेवी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मनोज वर्मा, उपाध्यक्ष एवं महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, रामलीला कमेटी के संयोजक प्रकाश पांडे, वरिष्ठ पत्रकार अनिल सनवाल, दीपक वर्मा, सुभाष अग्रवाल, किरन परगाई, सुमन सनवाल, दीक्षा हरबोला, अमित उप्रेती, संगीता पांडे, पूनम पाठक, भावना पांडे, संजय जोशी, गिरीश परगाई, संदेश नेगी, आयुष वर्मा, चित्रांक साह, हिमांशु परगाई, मानवेंद्र साह, वरुण साह, सुमित साह, परीक्षित साह और मारूत साह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।