जनतानामा न्यूज़ अल्मोडा उत्तराखण्ड
नैनीताल पुलिस के वांछित एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। करीब चार साल से फरार चल रहे आरोपी को रामनगर पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। मामला 28 मई 2023 का है, जब वादी शकील निवासी खताड़ी, रामनगर ने थाना रामनगर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट, गाली-गलौज की और उसकी बहनों के साथ छेड़छाड़ की।
इस मामले में थाना रामनगर में FIR संख्या 213/23 के तहत धारा 147, 323, 504 आईपीसी में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद से आरोपी मौ० अनस पुत्र मौ० अतीक लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट (NBW) भी जारी किया गया था।
पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश और मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। 3 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने घर पर मौजूद है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उपनिरीक्षक राजकुमारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
♂️ पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक राजकुमारी,
कांस्टेबल संजय सिंह,
हेड कांस्टेबल
