Sun. Aug 9th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

रात्रि गश्त के दौरान मिले कीमती मोबाईल को उसके स्वामी को सुपुर्द कर लौटाई उदास चेहरे की मुस्कान


दिनांक 19/11/2023 को थाना लमगड़ा के चौकी मोरनौला में तैनात होमगार्ड दीपक सिंह पटवाल व होमगार्ड किशन सिंह शहरफाटक क्षेत्र में रात्रि गश्त ड्यूटी पर थे, गश्त के दौरान होमगार्ड जवानों को एक मोबाईल वीवो वी 29 (जिसकी कीमत लगभग 31 हजार रु0 है ) सड़क पर गिरा मिला, जिसे वह चौकी मोरनौला पर लाए और मोबाईल स्वामी का पता लगाया गया जो मनोज सिंह बिष्ट निवासी धरमपुर रुद्रपुर का था, जिन्हे चौकी पर बुलाकर मोबाईल को उनके सुपुर्द किया गया । अपने खोये हुए कीमती मोबाईल को वापस पाकर मोबाईल स्वामी द्वारा होमगार्ड जवानों की ईमानदारी की प्रशंसा की गई ।

You missed