Fri. Sep 11th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

काठगोदाम नशा मुक्ति अभियान के तहत नैनीताल पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 14.462 ग्राम डोडा पोस्त बरामद करने के साथ ही घटना में प्रयुक्त वाहन को भी कब्जे में लिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम जसवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने खेड़ा-चोरगलिया रोड पर चेकिंग अभियान चलाया।
8 सितंबर 2026 को व0उ0नि0 धर्मेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ बागजाला जाने वाले मार्ग से पहले खेड़ा-चोरगलिया रोड पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उसके कब्जे से 14.462 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ।
पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ घटना में प्रयुक्त वाहन संख्या UK 04 AN 1467 को भी कब्जे में लेते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अजय पुत्र परमेश्वर (25 वर्ष), निवासी ग्राम देवलातल्ला, काठगोदाम, जनपद नैनीताल, स्थायी पता खाजू गोटिया, थाना गड़िया रंगीन, जनपद शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली काठगोदाम में मु0अ0सं0-114/26, धारा 8/15/60 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी:
14.462 ग्राम डोडा पोस्त
वाहन संख्या UK 04 AN 1467
पुलिस टीम में व0उ0नि0 धर्मेंद्र कुमार, कांस्टेबल अनिल कुमार, कांस्टेबल प्रेम प्रकाश और कांस्टेबल सुरेंद्र बिष्ट शामिल रहे।