Wed. May 6th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

नैनीताल ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026 के तहत जनपद नैनीताल पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर लालकुआं पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी मनोज कत्याल के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी लालकुआं अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान हल्दूचौड़ चौकी पुलिस टीम ने गश्त और वाहन चेकिंग के दौरान खुरपिया फार्म, ट्यूबवेल बेरीपड़ाव क्षेत्र से आरोपी सूरज सिंह उर्फ ढडुआ (30 वर्ष) निवासी बिन्दुखत्ता को गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 68 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली लालकुआं में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शंकर नयाल, कांस्टेबल गुरमेज सिंह और कांस्टेबल गणेश गिरी शामिल रहे।
पुलिस अधिकारियों ने साफ किया है कि जनपद में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती से जारी रहेगा।