Sun. Jul 19th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

उत्तराखंड की सबसे पुरानी पंजीकृत व्यापार मंडल देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के चुनाव की तियारियों के तहत व्यापारियों को देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा की सदस्यता ग्रहण कराने का अभियान लगातार दसवें दिन भी जारी है। देवभूमी उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा द्वारा व्यापारियों की सदस्यता शुल्क 50 रुपए रखने से भी व्यापारी वर्ग काफी उत्साहित और सहमत दिखे। अभियान के दसवें दिन 146 से अधिक व्यापारियों को सदस्यता दिलाई गई।
शुक्रवार के दिन व्यापारियों को सदस्यता ग्रहण कराने के अभियान की शुरूआत लोअर माल रोड, लिंक रोड, बक्शीखोला, माल रोड तक सदस्यता की गई।


अभियान के तहत आज 146 से अधिक व्यापारियों को देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा की सदस्यता दिलाई गई। अभी तक 1700 से अधिक व्यापारियों ने देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इस मौके पर देवभूमि व्यापार मंडल अल्मोड़ा के पदाधिकारियों ने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता व्यापारियों के हित में कार्य करना है व्यापार से सम्बन्धित व्यापारियों की समस्याओं को सुना जा रहा है कैसे उनका समाधान हो सकता है उसके लिए सभी व्यापारियों से लगातार विचार विमर्श भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान पूर्ण होने के बाद ही एक बैठक कर चुनाव प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सदस्यता अभियान में राजेंद्र तिवारी, मनोज सिंह पवार, संजय साह ‘रिक्खू’, हिमांशु कांडपाल, विनीत बिष्ट, भीमा पवार, रोहित साह, आनंद भोज, दीप चंद्र जोशी आदि व्यापारी मौजूद रहे।

You missed