जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
हल्द्वानी मुख्यमंत्री, उत्तराखंड के प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम को लेकर नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर बुधवार 09 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री जगदीश चंद्र ने वीआईपी ड्यूटी में तैनात होने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की व्यापक ब्रीफिंग की।
ब्रीफिंग के दौरान कार्यक्रम स्थल, वीआईपी मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों को वीआईपी प्रोटोकॉल के अनुरूप सख्त एक्सेस कंट्रोल सुनिश्चित करने तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
सुरक्षा के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल एवं संवेदनशील स्थानों पर प्रभावी चेकिंग और फ्रिस्किंग करने के साथ ही हर स्तर पर सतर्कता बरतने को कहा गया। पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि वीआईपी मूवमेंट के दौरान निर्धारित मार्गों पर किसी भी प्रकार की रुकावट या अवरोध पहले से दूर कर लिए जाएं।
आम जनता को यातायात संबंधी किसी परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए यातायात पुलिस एवं सीपीयू को सुव्यवस्थित ट्रैफिक प्लान के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए गए। साथ ही ड्यूटी के दौरान आमजन के साथ शालीनता एवं विनम्र व्यवहार बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया गया।
पुलिस अधिकारियों को पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ वीआईपी ड्यूटी का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान एसपी हल्द्वानी श्री मनोज कत्याल एवं एसपी संचार नैनीताल श्री रेवाधर मठपाल ने भी पुलिसकर्मियों को उनके निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट, संचार व्यवस्था एवं मार्ग व्यवस्था के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
ब्रीफिंग के दौरान एडीएसपी/सीओ हल्द्वानी श्री अमित कुमार सैनी, सीओ लालकुआं श्री विमल प्रसाद, सीएफओ हल्द्वानी श्री गौरव किरार, सीओ श्री बलजीत सिंह भाकुनी, सीओ नैनीताल श्रीमती अंजना नेगी, प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी श्री अरुण सैनी, प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा श्री दिनेश सिंह फर्त्याल, प्रभारी निरीक्षक तल्लीताल श्री हरपाल सिंह, प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम श्री जसवीर सिंह चौहान, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी श्री विजय मेहता, निरीक्षक यातायात श्री भूपेश पाण्डेय, प्रतिसार निरीक्षक श्री हरकेश सिंह सहित वीआईपी ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।